Use Of Helping Verbs In Hindi

Use Of Helping Verbs In Hindi

Use of Is / Are / Am
Use Of Helping Verbs In Hindi1. जिन हिन्दी वाक्यों के अंत में है, हैं, हो आदि शब्द आते हैं। 
2. वाक्य में कोई मुख्य क्रिया - Main Verb न दी हो। 
3. वाक्य में कर्ता की विशेषता दर्शाने बाला विशेषण - Adjective दिया हो होता है। 
4. एकवचन कर्ता के साथ Is तथा बहुवचन कर्ता के साथ Are का प्रयोग करते हैं। केवल I के साथ Am का प्रयोग करते हैं। 
Example: सुग्रीव अच्छा लड़का है। 
                 Sugreev is good boy.

Use of Was / Were
1. जिन हिन्दी वाक्यों के अंत में था, थी, थे आदि शब्द आते हैं। 
2. वाक्य में कोई मुख्य क्रिया - Main Verb न दी हो। 
3. वाक्य में कर्ता की विशेषता दर्शाने बाला विशेषण - Adjective दिया हो होता है। (विशेषण - Adjective भूतकाल में दिया होता है।)
4. एकवचन कर्ता के साथ Was तथा बहुवचन कर्ता के साथ Were का प्रयोग करते हैं।
Example: रवि अच्छा लड़का था। 
                 Ravi was good boy.

Use of It
1. जिन हिन्दी वाक्य में Subject - कर्ता न दिया हो।
2. वाक्य में निम्न अवस्थाओं के बारे में दर्शाया जाए -
समय (बजे )
दिन का नाम।
महीने का नाम।
मौसम (वर्षा, गर्मी, सर्दी, हवा)
सुबह, शाम।
निरजीव वस्तुएं।
3. वाक्य का अंग्रेजी अनुवाद करते समय कर्ता के स्थान पर It का प्रयोग करते हैं।
4. It का प्रयोग एकवचन के रूप में करते हैं। यदि कर्ता के स्थान पर It का प्रयोग हो तो हिन्दी अनुवाद में It का कोई अर्थ नहीं होता है।
Example: पांच बजे हैं।
It is five O'clock.

Use of There
1. जिन हिन्दी वाक्य में Subject - कर्ता न दिया हो।
2. वाक्य निम्न अवस्थाओं के बारे में दर्शाया गया हो -
किसी का होना या किसी का न होना।
संख्या
मात्रा
घटना
3. वाक्य का अंग्रेजी अनुवाद करते समय सबसे पहले There लगाते हैं। तथा वाक्य में There के अनुसार Helping Verb - सहायक क्रिया नहीं लगाते हैं किन्तु वाक्य में संख्या, मात्रा के अनुसार Helping Verb - सहायक क्रिया का प्रयोग करते हैं। 
Example: एक रानी थी। 
                 There was a Queen.

Use of Has / Have
1. जिन हिन्दी वाक्य में पास है, रखता है, रखती है रखते हैं आदि शब्द आते हैं।
2. तब वाक्य का अंग्रेजी अनुवाद समय Has / Have के प्रयोग से करते हैं।
3. एकवचन के साथ Has तथा बहुवचन के साथ Have का प्रयोग करते हैं।
4. वाक्य में आए हुए शब्द पास है, रखता है, रखती है रखते हैं आदि की अंग्रेजी अलग से नहीं लगाते हैं अपितु Has / Have में ही इन शब्दों की अंग्रेजी आ जाती है।
Example: मेरे पास धन है।
I have the money.
क्या हमारे पास एक जंजीर है ?
Have we a chain ?

Use of Had
1. जिन हिन्दी वाक्य में पास था, पास थी, पास थे, या रखता था, रखती थी, रखते थे, आदि शब्द आते हैं।
2. Had का प्रयोग भूत काल - Past Tense में करते हैं।
3. वाक्य में आए हुए शब्द पास था, पास थी, पास थे, या रखता था, रखती थी, रखते थे, आदि की अंग्रेजी वाक्य में अलग से नहीं लगाते हैं अपितु Had में ही इन शब्दों की अंग्रेजी आ जाती है।
4. एकवचन तथा बहुवचन दोनों में ही Had का प्रयोग करते हैं।
Example: राजा की एक रानी थी।
The King had a queen.