What is essay writing ?

What is essay writing ? | निबंध लेखन क्या है ? |

निबंध लेखन क्या है ?निबंध शब्दों व भावनाओं का अर्थपूर्ण प्रस्तुतिकरण है जो एक लेखक को उसके विचारों की प्रस्तुति की स्वतंत्रता देता है। इस रचनात्मक प्रस्तुति में विषय - वस्तु के अभिव्यक्ति पक्ष से लेकर उसके तार्किक पक्ष को ध्यान में रखा जाता है। पेपर के पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न - पत्र में दिए 5 या 6  विषय में से किसी एक पर आपको लगभग 250 से 300 शब्दों में एक प्रभावशाली और सुंदर  निबंध लिखना होता है।

निबंध के प्रकार :

निबंध के भेद निम्नलिखित हैं

1. कथा निबंध : यह विषय वस्तु को विवरण प्रदान करता है उदाहरण के लिए - यात्रा, घटना, दुर्घटना आदि। 

2. वर्णानात्मक निबंध : यह विषय वस्तु का वर्णन आकर्षक तथा मनोरंजक तरीके से करता है उदाहरण के लिए - स्थान, व्यक्ति, बस्ती आदि।

3. चिंतनशील निबंध : इस प्रकार के निबंधों में विषय वस्तु से जुड़ी बातें लाभ हानि तथा इनकी प्रासंगिकता, सुझाव इत्यादि का वर्णन होता है।  उदाहरण के लिए - मानव गुण, अखबार का महत्व, महंगाई, दहेज, बढ़ती जनसंख्या, कारण व निवारण आदि।

निबंध को प्रभावशाली कैसे बनाएं

परीक्षा में अच्छे अंकों की प्राप्ति के लिए आपके निबंध का प्रभावशाली होना एक आवश्यक प्रक्रिया है। प्रभावशाली ढंग से निबंध लिखने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना आवश्यक है
1. प्रश्नपत्र में पूछे गए विभिन्न निबंधों में से सर्वप्रथम उस विषय का चयन कर ले जिसकी आपको सबसे अच्छी तरह जानकारी है।
2. विषय का चयन करने के उपरांत आप उस विषय के ऊपर एक रूपरेखा तैयार कर लें ताकि आपको विषय वस्तु की समझ हो जाए।
3. विषय से जुड़ा परिचय तैयार करें और इसे इस प्रकार लिखें कि यह विषय वस्तु के साथ जुड़ा रहे।
4.  आप यह निश्चित करें कि आप विषय वस्तु को कितने अनुच्छेदों में प्रस्तुत करेंगे। सामान्यतः से कम 4 और अधिकतम 8 अनुच्छेद को एक निबंध में शामिल किया जाता है।
5. लिखना शुरू करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आप विषय वस्तु के प्रभाव से  भटके नहीं।
6. सरल और स्पष्ट शब्दों का प्रयोग करें आवश्यकता पड़ने पर वाक्यांश या मुहावरेदार अभिव्यक्ति का प्रयोग आपकी रचना को प्रभावी बना देता है।
7. अपनी रचना को और आकर्षक बनाने के लिए किसी उदाहरण का प्रयोग किया जाना आपकी अभिव्यक्ति को निखारता है।
8. सही से वाक्य रचना का प्रयोग करें और शब्द - विन्यास का विशेष ध्यान रखें।
9. अपनी रचना को पूरा करने के बाद उसे एक बार दोहरा लेना, छोटी बड़ी गलतियों को सुधारने में मददगार होता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से पूछे जाने वाले निबंधों का वर्गीकरण :

विगत वर्षो में पूछे गए  निबंधों का वर्गीकरण का आधार इस प्रकार  है
  • शिक्षा
  • वातावरण
  • राष्ट्रीय मुद्दे
  • विज्ञान और तकनीक
  • व्यक्तित्व
  • सामाजिक मुद्दे
  • राजनीति
  • खेल
  • विविध।